
करवा चौथ का व्रत स्त्रियों द्वारा सौभाग्य, सुख व संतान के लिए रखा जाता है। पति की दीर्घायु और मंगल कामना हेतु हिंदू सुहागिन नारियों का यह पावन पावन पर्व है। इस दिन स्त्रियाँ पति की दीर्घ आयु के लिए निर्जला (बिना जल का) व्रत रखकर चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही जल ग्रहण करती हैं।
नीचे करवा चौथ पूजा के वर्ष चुने
'करवा चौथ' का त्यौहार हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है। करवा चौथ हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान का पर्व है।